पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अश्लील वीडियाे देखते अध्यापक पकड़े

अश्लील वीडियाे देखते अध्यापक पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौंखरोड स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका मोबाइल में पोर्न (अश्लील वीडियो) देखने में तल्लीन थे। अचानक छात्राएं उनके पास पहुंच गईं और उनकी करतूत जगजाहिर हो गई। प्रधानाध्यापिका के साथ ही आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंच गए और शिक्षक को एक कक्षा में बंद कर दिया, जबकि शिक्षिका मौका पाकर भाग निकली। वहीं, छात्राओं ने शिक्षक पर उन्हें भी पोर्न दिखाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

सौंख रोड स्थित अम्बेडकर नगर कालोनी की हैंडपंप वाली गली में तक्षशिला पब्लिक स्कूल है। नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल में तकरीबन 100 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। अमूमन सभी छात्र-छात्राएं अम्बेडकर नगर कालोनी के ही रहने वाले हैं। गुरूवार की दोपहर स्कूल के शिक्षक जितेंद्र और शिक्षिका हेमा की कारगुजारी सभी के सामने गई। ये दोनों स्कूल की एक कक्षा में मोबाइल में अश्लील वीडियो देख रहे थे। उसी दरम्यान चौथी कक्षा की दो छात्राएं उनके पास पहुंची। वीडियो देखने में तल्लीन जितेंद्र और हेमा को उनके आने की खबर तक नहीं हुई और छात्राओं ने उन्हें अश्लील वीडियो देखते देख लिया। उन्होंने तुरंत ही इसकी खबर प्रधानाध्यापिका उर्मिलेश शर्मा के साथ ही अपने परिजनों तक पहुंचवाई। उस वक्त प्रधानाध्यापिका पास ही में स्थित अपने घर गई हुई थी। सूचना मिलते ही वह स्कूल पहुंची। तब तक शिक्षक और शिक्षिका अपनी पोल खुल जाने से वाकिफ हो चुके थे। इसी बीच छात्राओं के परिजन और आस-पास के लोग बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापिका ने तुरंत ही शिक्षक को स्कूल के ही एक कमरे में बंद कर दिया और 100 नंबर पर फोन पर पुलिस को सूचना दे दी। इधर, मौका पाते ही शिक्षिका भाग निकली। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद कृष्णा नगर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी स्कूल पहुंच गए। छात्राओं ने पूछताछ में पुलिस को यह भी बताया कि शिक्षक जितेंद्र ने तीन दिन पूर्व उन्हें भी अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास किया था। जबकि शिक्षक और शिक्षिका अक्सर मोबाइल में वीडियो देखते रहते हैं। कुछ देर बाद सीओ सिटी अनिल यादव और कोतवाली प्रभारी कुंवर सिंह यादव भी पहुंच गए। उन्होंने प्रधानाध्यापिका के बयान लिए। सीओ सिटी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। जिस मोबाइल में वीडियो देखी जा रही थ