निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ
भरतपुर. जनसेवासमिति की ओर से जघीना गेट स्थित रामनगर में तीन माह चलने वाले सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक बाईके विजयवर्गीय ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाओं को स्वरोजगार को अपनाना चाहिए। इससे वह आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इसके लिए विभाग ऋण भी मुहैया कराएगा। उन्होंने कहा कहा कि महिलाएं पूर्ण मनोयोग से सिलाई सीखकर परिवार में आर्थिक सहयोग दे सकती हैं। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष देवलाल कुंतल, कमला देवी आदि मौजूद थीं।