40 किलो प्लास्टिक कैरी बैग्स जब्त
नदबई. कस्बेमें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पॉलीथिन कैरीबैग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया। दल ने कस्बे के दुकानदारों से 40 किलो प्लास्टिक कैरी बैग्स जब्त कर 1500 रुपए का जुर्माना किया। इस मौके पर टीम प्रभारी बच्चन लाल, रामभरोसी लाल, राजाराम, मनोहरी, मानसिंह आदि थे।