कस्बे में दो जगह बंटी अनाज मंडी
सीकरी| कृषिउपज मंडी के कुछ आड़तियों ने बुधवार को नवीन मंडी यार्ड में मुहूर्त कर लिया। इससे फिलहाल मंडी में दो जगह बन गई है तथा अब दो जगह किसानों की बोली लगेगी। कृषि उपज मंडी के स्थान को लेकर व्यापारी दो धड़ों में बंटे हुए है। यह विवाद पिछले कई वर्षों से चला रहा है। कुछ व्यापारी पुराने स्थान पर ही मंडी संचालित रखने के पक्षधर है तो कुछ नगर राेड स्थित नवीन मंडी में व्यापार शुरू करने की बात कहते है। इस संबंध में कृषि उपज मंडी समिति नगर के सचिव दिलीप गुर्जर का कहना है कि अधिकृत रुप से नवीन जगह पर यार्ड घोषित है, बाकी सभी बाते 15 फरवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में आयोजित की जाएगी।