पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मसाज पार्लर पर पुलिस का छापा, 3 युवक दो युवती गिरफ्तार

मसाज पार्लर पर पुलिस का छापा, 3 युवक दो युवती गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| शहरके हसन खां मेवात नगर स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट में पुलिस ने छापा मारकर मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों दो युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात हसन खां मेवात नगर के डी ब्लॉक स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट में संचालित ब्ल्यू तारा स्पा एंड आयुर्वेद बॉडी मसाज पार्लर पर दबिश दी, जहां बॉडी मसाज की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने पार्लर से युवक विष्णु गुप्ता, पवन सैनी, गौरव खंडेलवाल सहित दो युवतियों को गिरफ्तार किया। इन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने पार्लर संचालक विष्णु गुप्ता उसके साथी पवन सैनी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया जबकि आरोपी दोनों युवतियों एवं गौरव खंडेलवाल को जेल भेजने के आदेश दिए।सिटी सीओ जय सिंह नाथावत ने बताया कि सूचना मिली कि सुरेश यादव पुत्र ग्यारसी लाल यादव निवासी बानसूर के आवासीय अपार्टमेंट डी-78 हसन खां मेवात नगर में संचालित मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार होता है। इस पर प्रशिक्षु आईपीएस धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर पार्लर में बोगस ग्राहक भेजकर सत्यापन किया गया था।

खबरें और भी हैं...