पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनूथर में उप तहसील भवन का लोकार्पण

जनूथर में उप तहसील भवन का लोकार्पण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनूथर| बीससूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह एवं नगर विधायक अनिता सिंह ने ग्राम पंचायत जनूथर में उपतहसील के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं पट्टिका का अनावरण किया।

बीसूका उपाध्यक्ष ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने जनूथर-नोह झील बाजना बस सेवा सोमवार से पुनः शुरू होने की घोषणा की। बीसूका उपाध्यक्ष ने बैलारा क्षेत्र में शीघ्र ही नया रीको औद्योगिक क्षेत्र स्वीकृत कराने, कृषि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय में क्रमोन्नत कराने, यमुना जल का पूरा पानी क्षेत्र में सिंचाई के लिए दिलाए जाने के प्रयास करने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता करते हुए नगर विधायक अनिता सिंह ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा में मुद्दे उठाए जाएंगे तथा विधायक कोटे से भी कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम के विशिष्‍ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा थे। समारोह में ग्राम पंचायत की ओर से 51 किलो की फूल माला और चांदी के मुकुट पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा नेता सतीश बंसल, जवाहर बेढम, एसडीएम दुलीचंद मीणा, तहसीलदार राम निवास अग्रवाल, केशवदेव, राम भरोसी सैनी, जगदीश मौजूद थे।

बीसूकाउपाध्यक्ष ने लोगों की सुनी समस्याएं

कुम्हेर।बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह ने कस्बे के नदबई मोड स्थित तिलंगा वाली धर्मशाला पर लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि कस्बे के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। लोग आपसी मतभेद मनमुटाव को भुलाकर विकास के कार्यों में एकजुटता दिखाएं। बीसूका उपाध्यक्ष का पूर्व सरपंच रनवीर सिंह दहवा के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया।

जनूथर. अतिथियों का स्वागत करते कस्बावासी।

खबरें और भी हैं...