पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद के घर शराबियों ने किया उत्पात, 2 गिरफ्तार

सांसद के घर शराबियों ने किया उत्पात, 2 गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदबहादुर सिंह के जैन मंदिर के पीछे गांधी नगर में स्थित निवास पर बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे कार में आए शराबियों ने गाली गलौच कर उत्पात मचाया। लोगों की भीड़ ने दो शराबियों को पकड़ लिया और मारपीट कर मौके पर पहुंची सेवर थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। सांसद बहादुर सिंह कोली ने बताया कि कार में शराब के नशे में लोग आए थे। उस समय वह घर के अंदर लोगों से मिलकर समस्याएं सुन रहे थे। बाहर 5-6 गाड़ियां भी खड़ी थीं। शेष| पेज 15



तभीनशे में आए लोगों की गाड़ी पहले तो गली के पास दीवार से टकराई और फिर घर के बाहर आकर गाली गलौच करने लगे। ये देख लोगों की भीड़ हो गई और दो लोगों को पकड़ लिया। उनसे भीड़ में मौजूद लोगों ने मारपीट कर दी। पीए रज्जन सिंह ताखा ने सेवर थाना एसएचओ लखन सिंह खटाना को सूचना दे दी। इस पर एसएचओ खटाना मय जाब्ते के तत्काल मौके पर आए। उन्होंने दो लोगों को पकड़ लिया और उनकी कार को भी थाने ले गए। सेवर थाना एसएचओ लखन सिंह खटाना ने बताया कि मौके से कूम्हां निवासी ओमवीर सिंह पुत्र श्रीपत जाट नदिया मोहल्ला निवासी नीतेश खंडेलवाल पुत्र भगवत को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दोनों ही व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त थे। इनकी आई-टेन कार को मौके से जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...