पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजट 8 लाख होने पर भी खरीदी 16 की गाड़ी

बजट 8 लाख होने पर भी खरीदी 16 की गाड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम मेयर शिवसिंह भोंट के लिए नई सफारी गाड़ी खरीदने को पिछले साल आठ लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया था। लेकिन निगम प्रशासन ने आठ लाख रुपए के बजाय 16 लाख 23 हजार 35 रुपए में गाड़ी खरीदी। जबकि बोर्ड की बैठक में आठ लाख रुपए की ही स्वीकृति ली गई थी।

अब एक साल गुजरने के बाद 15 फरवरी को प्रस्तावित निगम की बजट बैठक को लेकर 11 प्रस्तावों में गाड़ी पर व्यय को भी स्वीकृति के लिए शामिल किया गया है। नगर निगम सभागार में बुधवार को मेयर शिव सिंह भोंट की अध्यक्षता में प्री बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बजट आय और व्यय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। निगम की ओर से पार्षदों को दिए बजट एजेंडा में विभिन्न 11 मदों से बजट की आय और व्यय का संधारण किया गया है। इसमें 8418.47 लाख की आय और 8398.47 लाख रुपए व्यय के मद में प्रदर्शित किए गए हैं। नए बजट में खास तौर पर 15 लाख के बजट से रोड स्वीपर और 25 लाख के बजट से डोजर खरीदने का प्रस्ताव रखा गया है। बैठक में कुछ पार्षदों ने गाड़ी खरीद के बजट को लेकर विरोध जताया। क्योंकि निगम की बैठक में गाड़ी खरीदने के लिए आठ लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया था। जबकि बगैर बोर्ड एवं डीएलवी की स्वीकृति से गाड़ी खरीद ली गई। इसे लेकर 15 फरवरी को होने वाली बजट बैठक में बोर्ड से स्वीकृति लेने के लिए एजेंडा में रखा गया है। शेष| पेज 15



अन्यमदों में खर्च कर दिए 79 लाख रुपए : इतनाही नहीं गत वर्ष बजट की बजट बैठक में 79 लाख की राशि से स्वीकृत जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर, मोबाइल टॉयलेट एवं कंटेनर भी निगम ने गत वर्ष में नहीं खरीदे गए और इस राशि को अन्य मदों में खर्च कर दिया गया। इन सभी बिंदुओं को लेकर प्री बजट बैठक में चर्चा की गई, ताकि 15 फरवरी को आयोजित होने वाली बजट बैठक में ज्यादा हंगामा आदि नहीं हो।

नएबजट में आय के नए उपाय सुझाए : नएबजट में निगम की आय के कुछ नए उपाय भी सुझाए जाने की संभावना है। मुख्य बाजार की अधिकांश दुकानें घरों में बनी हुई हैं, जिन्हें कॉमर्शियल अप्रूवल देकर पैसा जुटाने, निगम क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी जमीन को नीलाम कर पैसा जुटाने, डंडे पर आमजन की ओर से किए गए अवैध निर्माणों का नियमन कर निगम के लिए पैसा जुटाने की तैयारी इस बजट में की जा सकती है।



आधे से अधिक पार्षद नहीं आए बैठक में

प्रीबजट बैठक में आधे से अधिक पार्षदों ने रुचि नहीं दिखाई। कई महिला पार्षदों के स्थान पर उनके परिजन बैठक में मौजूद दिखाई दिए। बुधवार को आयोजित बैठक में उपमहापौर इंद्रपाल सिंह पाले, योगेंद्र सिंह गप्पू, नरेंद्र सिंह, तेज सिंह मीना, दयाचंद पचौरी, इंद्रजीत भारद्वाज, दाऊदयाल शर्मा, रेनू गौरावर सहित करीब 20-22 पार्षद ही दिखाई दिए। इसके अलावा नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत बालोत सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

भरतपुर. बजट की प्री बैठक में मौजूद पार्षद।

खबरें और भी हैं...