पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 दिसंबर के सम्मेलन में नितिन गडकरी समेत 6 केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

13 दिसंबर के सम्मेलन में नितिन गडकरी समेत 6 केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | भाजपासरकार के एक साल पूरा होने पर 13 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, जल संसाधन मंत्री उमा भारती और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल शामिल होंगे।

इसके अलावा प्रदेश से सांसद और केंद्र में मंत्री निहालचंद गोयल, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ और सांवरलाल जाट तो मौजूद रहेंगे ही। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश भर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की ओर से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर चल रहा है। प्रदेश भर में सरकार समारोह के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को मालवीय नगर भाजपा मण्डल की बैठक रखी गई। बैठक में शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि सम्मेलन में सांसद, विधायक से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता आएंगे।