- Hindi News
- जूस सेंटर की दुकान का ताला तोड़ा, नकदी सामान चोरी
जूस सेंटर की दुकान का ताला तोड़ा, नकदी सामान चोरी
हिंडौन सिटी| महवामार्ग के रेलवे फाटक के पास रविवार की रात चोरों ने जूस सेंटर की एक दुकान का ताला तोड़ दिया और नकदी सामान ले गए। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है।
वर्धमान नगर के मुकेश गुप्ता ने बताया कि उसकी रेलवे फाटक के पास जय दुर्गे जूस म्यूजिक सेंटर के नाम से दुकान है। रात्रि को चोरों ने दुकान के शटर और ताले तोड़ दिए। दुकान में रखी दो हजार रुपए की सिगरेट, 3 हजार रुपए के गुटखे, 1200 रुपए के खीर मोहन, 500 रुपए की गजक, पानी की बोतलें और 700 रुपए नकद ले गए। सुबह दुकान पर आने पर चोरी की जानकारी मिली। पड़ोसी जीतेंद्र सैनी निवासी हजरिया की कोठी ने बताया कि उसकी दुकान से भी तीन दिन पहले चोर ढाई हजार रुपए ले गए थे।