पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम का सिस्टम तुम्हें आता है या नहीं, क्यों बिछा रखे हैं राह में रोड़े

काम का सिस्टम तुम्हें आता है या नहीं, क्यों बिछा रखे हैं राह में रोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर उठाचुका मामला

सीवरेज सरकूलर रोड का किया निरीक्षण

भास्करन्यूज| भरतपुर

शहरकी विकास योजनाओं की क्रियान्विति में राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रेक्चर डवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) की धीमी गति और बेतरतीब काम के कारण लोगों की राह में जगह-जगह बिछे रोड़े देखकर डायरेक्टर सीनियर आईएएस नवीन महाजन भी झल्ला उठे।

वे बोले-सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर आमजन को सुविधा मुहैया कराना चाहती है और तुम अपना उल्लू सीधा करने पर तुले हो। जगह-जगह आमजन की राहों में गड्ढ़े खोद कर रोड़ा अटका रखा है। काम करने का कोई सिस्टम तुमको आता भी है या नहीं, जब काम करना तुम्हारे बस में नहीं है तो ठेकेदार क्यों बने बैठे हो?

आरयूआईडीपी के डायरेक्टर नवीन महाजन सोमवार को भरतपुर आए। उन्होंने यहां शहर का दौरा कर सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी और अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने प्रोजेक्ट के स्थानीय अधिकारी संवेदकों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने आरयूआईडीपी द्वारा कराए जा रहे सीवरेज कार्य का आरबीएम हॉस्पिटल शेषपेज 13 पर...

कामका सिस्टम तुम्हें...

चांदपोल गेट, नमक कटरा, कुम्हेर गेट सहित सरकूलर रोड का राउंड लगाकर करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बंद पड़े तथा चालू कार्यों का निरीक्षण किया। इसके अलावा महाजन ने नगला गोपाल स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर नवीन महाजन के साथ एडिशनल चीफ इंजीनियर अनिल शर्मा, जिला कलेक्टर रवि जैन, नगर निगम के मेयर शिव सिंह भोंट, आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता केके अग्रवाल, जेईएन विनीत कुमार, एसडीएम संदेश नायक भी मौजूद रहे।

भरतपुर. सीवरेज लाइन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डायरेक्टर महाजन।

झूठ पकड़ा तो लगाई लताड़

नमककटरा स्थित भैरव मंदिर के पास बन रहे सीवरेज पंप स्टेशन का डायरेक्टर महाजन ने बारीकी से निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सीवरेज लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत के बारे में जानकारी चाही तो ठेकेदार ने तपाक से जवाब दिया कि यह सड़क उन्हीं ने बनाई है। इस पर महाजन ने गुणवत्ता को देखते ठेकेदार की तारीफ की, इतने में ही स्थानीय निवासी खेमचंद उपाध्याय ने महाजन को बताया कि यह सड़क ठेकेदार ने नहीं बल्कि नगर परिषद ने निर्माण कराई है। इन्होंने तो मात्र घटिया पेचवर्क किया है।