पूर्व मुख्य सचिव को दी श्रद्धांजलि
भरतपुर. कृष्णानगर स्थित आरकेसीएल के जिला समन्वयक केन्द्र डैश पर मंगलवार को आरकेसीएल चेयरमैन एवं पूर्व मुख्य सचिव एमएल मेहता के आकस्मिक निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संस्था निदेशक दिनेश कुमार सिंह एवं स्टाफ मौजूद था। इसी प्रकार राज्य के पूर्व मुख्य सचिव मीठालाल मेहता के निधन पर राजस्थानी भाषा संकल्प विरोधी समिति एवं विभिन्न संस्थाओं की ओर से शोकसभा 10 दिसंबर को दोपहर 3 बजे श्री हिन्दी साहित्य समिति के सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी समिति मंत्री राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने दी। इसके अलावा पूर्व मुख्य सचिव मीठा लाल मेहता के आकस्मिक निधन पर लोहागढ़ प्रेस क्लब समिति द्वारा श्रद्धांजिल दी गई। समिति भवन में अध्यक्ष उमेश लवानिया की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, एम.एल. चौधरी, योगेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।