पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक का सर्वर डाउन उपभोक्ता रहे परेशान

बैंक का सर्वर डाउन उपभोक्ता रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर। कस्बेके स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर शाखा का सोमवार को सर्वर डाउन रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।

बैंक का सर्वर डाउन होने से कनेक्टिविटी नहीं मिली। जिससे कर्मचारियों द्वारा नगदी लेनदेन चैक सहित अन्य कार्य नहीं किए जा सके। सर्वर के डाउन होने पर बैंक की ओर से सूचना के अभाव में उपभोक्ता परिसर के बाहर खड़े कार्य संचालन का इंतजार करते दिखाई दिए। उपभोक्ताओं ने बैंक का सर्वर शनिवार से बाधित होने से अवगत कराया है। शाखा प्रबंधक वीके भरूतिया ने बताया कि बैंक सर्वर में सुधार के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है।