- Hindi News
- National
- प्रोबेशन पीरियड में ही रीट के नकल गिरोह में शामिल हो गया था सहायक कर्मचारी
प्रोबेशन पीरियड में ही रीट के नकल गिरोह में शामिल हो गया था सहायक कर्मचारी
रीटपरीक्षा में नकल गिरोह का पेपर दिलाने का जिम्मा उठाने वाले शिक्षा विभाग का सहायक कर्मचारी राजकुमार को अभी प्रोबेशन पीरियड का एक साल भी पूरा नहीं हुआ है और वह नकल गिरोह में शामिल हो गया।
इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि वह कितना शातिर है। वह मृत आश्रित के रूप में 11 फरवरी 2015 को ही नियुक्त हुआ था। शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम कार्यालय में नियुक्त सहायक कर्मचारी राजकुमार के पिता कुंदन सिंह के निधन के बाद उसकी मां फूलवती जिला पुस्तकालय में सहायक कर्मचारी लगी थीं। बाद में उसकी मां की भी मौत हो गई। इस पर बाद में राजकुमार नियुक्ति मिली।
इधर, राजकुमार के घर पर बुधवार को फिर से पुलिस पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि वह मौका नक्शा बनाया और कुछ अन्य साक्ष्य एकत्रित किए।
सरगना की तलाश में छापे
उद्योगनगर थाना के एसएचओ धर्मराज चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश ठाकुर की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। उसकी तलाश में उसके गांव गहनावली तथा रिश्तेदारी में सोनगांव दबिश दी गई। जहां उसका कुछ भी सुराग नहीं लगा।
पुलिसने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
नकलगिरोह के गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सात लोगों को बुधवार शाम को आरबीएम अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ये आरोपी 8 फरवरी से 12 फरवरी तक के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस सुरक्षा में उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आरबीएम अस्पताल लाया गया।