एक ही रात में बिजली के दो ट्रांसफार्मर चोरी
रारह| कस्बेमें सोमवार रात को चोरों ने पुलिस चौकी के पास से ही दो ट्रांसफार्मरों की चोरी कर ली, जिनसे कीमती सामान निकाल लिया और दूर फेंक गए। कस्बेवासियों ने बताया कि भरतपुर-मथुरा रोड पर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के पास स्थित टेलीफोन एक्सचेंज से ट्रांसफार्मर को चोर ले गएद। वहीं दूसरा ट्रांसफार्मर कस्बे के ताखा रोड पर स्थित था, इसे भी चोर ले गए। सुबह ग्रामीणों को ताखा जाने वाले रास्ते पर लेखराज प्रजापति के खेत के पास पड़ा मिला। उसमें से भी कीमती सामान सहित ऑयल चोर ले गए। इस संबंध में विद्युत निगम के जेईएन मनीष गुप्ता ने थाना उद्योग नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।