नांगल में बदमाशों ने लूटी बोलेरो
कैथवाड़ा| नांगलके पास चालक से बोलेरो लूट का मामला इस्तगासा से पांच बदमाशों के खिलाफ दर्ज हुआ है। थानाधिकारी भोजाराम ने बताया की गांव गोविंदपुर हाड़ा का वास नगर के निवासी अनीश पुत्र हस्सन ने रिपोर्ट दी है। 11 जनवरी को उसकी बोलेरो गाड़ी का चालक गोविंदपुर कैथवाड़ा जा रहा था। रास्ते में नांगल के पास 5 बदमाशों ने बोलेरो को रोक लिया तथा जबरदस्ती उसकी गाड़ी में बैठ गए। कट्टे के बल पर बोलेरो को ले गए। कोसी के जंगलों में चालक को पटक दिया और बदमाश बोलेरो को लूट कर ले गए।