पालिका की बैठक में छाया रहा अतिक्रमणों का मुद्दा
नगरपालिका बोर्ड की बैठक पालिका अध्यक्ष महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई।
इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख ने बताया कि पालिका क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने के लिए 13 करोड़ 90 लाख 841 रुपए का वर्ष 2016 -17 का बजट सर्व सम्मति से पास किया गया। वही बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्णय के साथ ही कस्बे में बंद पड़ी रोड लाइटों को चालू कराने की मांग की। पार्षद केदार सैनी ने पूर्व पालिकाध्यक्ष के समय हुए कार्यों की जांच कराने, पार्षद सजीव कुमार ने पूर्व पालिका अध्यक्ष की ओर से महत्वपूर्ण दस्तावेजों को गायब करने का आरोप लगाते हुए उसकी जांच कराने की मांग की।
इस मौके पर नगर पालिका के जेईएन पर पार्षदों ने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बैठक में राजेन्द्र जायसवाल, पार्षद मंजू पीतलिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष विमलेश, मिथलेश, लक्ष्मीकांत मौजूद थे।
कुम्हेर. नगर पालिका की बैठक में मौजूद अध्यक्ष एवं पार्षदगण।