पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबीवीपी के विरोध पर कुलपति ने हटाई बत्ती

एबीवीपी के विरोध पर कुलपति ने हटाई बत्ती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक अरुण प्रधान के नेतृत्व में बृज विश्वविद्यालय के कुलपति केडी स्वामी की गाड़ी पर लगी बत्ती को हटाने के लिए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस पर कुलपति ने गाड़ी में लगी बत्ती को हटा लिया।

विभाग संयोजक प्रधान ने बताया कि सरकार की ओर से बताए गए नियमों के तहत संविधान द्वारा प्रदत्त बत्ती धारी श्रेणी में कुलपति के नाम का कहीं भी उल्लेख नहीं है। परन्तु बृज विश्वविद्यालय के कुलपति ने नियमों को ताक पर रखते हुए बत्ती लगा रखी है। विरोध के बाद बत्ती हटा ली गई। नगर मंत्री आकाश हथैनी ने बताया कि इस तरह से बत्ती लगाना संविधान उच्च न्यायालय की अवमानना है।

खबरें और भी हैं...