87 साल पहले पायलट का लाइसेंस लेने वाले पहले भारतीय बने जेआरडी टाटा
1929 मेंआज ही के दिन जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जेआरडी टाटा) को देश का पहला पायलट लाइसेंस दिया गया था। उन्होंने देश की पहली कमर्शियल विमान सेवा ‘टाटा एयरलाइंस’ की शुरुआत की, जो आगे चलकर सन 1946 में ‘एयर इंडिया’ बन गई। इस योगदान के लिए उन्हें भारत के नागरिक उड्डयन का पिता भी कहा जाता है। देश के विकास में उनके अतुलनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें उन्हें 1955 मे पद्म विभूषण और 1992 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत र|’ से सम्मानित किया गया था।