विद्यालय में बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
भरतपुर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विजय नगर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रधानाध्यापक पवन शर्मा ने बताया कि 301 छात्र-छात्राएं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कोई भी बच्चा गंभीर नहीं मिला। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. एल एन शर्मा, नीरज गुप्ता, राजवाला, राजेश आदि मौजूद थे।