जेवर चमकाने के नाम पर सोने की चूड़ियां पार
रणजीतनगर कॉलोनी में गुरुवार दोपहर को दो ठग महिलाओं के जेवरातों की सफाई पॉलिश करने के नाम पर एक घर से सोने की दो चूड़ियां पार कर ले गए।
रणजीत नगर सी ब्लाक निवासी बीएसएनएल के पूर्व अधिकारी डी.पी. जुनेजा के घर पर दोपहर दो ठग आए थे। इन्होंने उनकी पुत्रवधु को सोने के जेवरात बर्तन साफ पॉलिश करने की बात कही। उन्होंने दो-तीन पाउडर की पुड़ियां दीं और कहा कि इस पाउडर को एक कटोरी में पानी डालकर मिला दो। उसमें अपने सोने की चूड़ियां अंगूठी, चेन को डाल दो। जैसे ही पुत्रवधु ने सोने की चूड़ियों को पानी में डाल दिया और फिर पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही वह पानी के लिए मुड़ी तो कटोरी में रखे सोने की चूड़ियां को गायब कर दिया और उसे कटोरी गर्म करने का दे दी। उससे कहा कि गर्म करने के करीब आधा घंटे बाद उसे निकाल लेना, साफ होकर पॉलिश हो जाएगी। वह दोनों ठग वहां से चले गए और बाद में कटोरी में देखा तो सोने की दो चूडिय़ां गायब थीं। कोतवाली थाना के कार्यवाहक एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर गए और बदमाशों को तलाश किया। परंतु वह नहीं मिले। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।