रौब दिखाने वाला पुलिस जवान गिरफ्तार
भरतपुर| संजयनगर कालोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी को पड़ोसियों पर पुलिस का रौब दिखाना भारी पड़ गया। उसे मथुरागेट थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और एडीएम सिटी विशंभरलाल ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल काशीराम का संजय नगर में मकान है। शेष| पेज 15
उसकीसामने रहने वाले पड़ोसी से किसी बात पर विवाद चल रहा था। उनके बीच विवाद होने पर बार-बार पुलिस का रौब दिखाकर वह धमकाता था। इसकी शिकायत पड़ोसी ने गुरुवार को मथुरागेट थाना पर की। इस पर मथुरागेट थाना पुलिस ने काशीराम को शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार कर लिया। मथुरागेट थाना के कार्यवाहक एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि उसे एडीएम सिटी विशंभरलाल के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।