पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीलू ने मेहंदी प्रतियोगिता में विजयी

नीलू ने मेहंदी प्रतियोगिता में विजयी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बृजउद्योग एवं हस्तशिल्प मेला के अंतर्गत मंगलवार को ग्रामीण हाट में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक महिला बालिकाओं ने भाग लिया निर्णायक मंडल के द्वारा नीलू बसंत विहार कालोनी ने प्रथम, सोनाली वर्मा विकास नगर ने द्वितीय एवं मंजू ग्राम करई नदबई को तृतीय स्थान पर घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में एकता सोनी एवं व्याख्याता सुनीता वर्मा शामिल थीं। इस अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को दोपहर मेंं रंगोली प्रतियोगिता एवं शाम सात बजे से 10 बजे तक फोर्टी के द्वारा मैजिक शो का आयोजन होगा। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक गजराज सिंह सहित अन्य कर्मचारी महिला एवं बालिकाएं मौजूद थीं।

भरतपुर. ग्रामीण हाट में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में लगी मेहंदी दिखाती बालिकाएं।

खबरें और भी हैं...