पीडब्ल्यूडी ने दूसरे दिन भी हटाए अतिक्रमण
कस्बेके नगर-पहाड़ी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। यहां सड़क के मध्य से दोनों और 32-32 फुट तक के कच्चे-पक्के अतिक्रमणों को जेसीबी से तोड़ा गया। कुछ जगह सही माप को लेकर दुकानदार तथा पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी उलझते देखे गए, लेकिन समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। कुछ दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा तो उन्हें अंतिम बार शनिवार तक का समय दे दिया गया।
नदबई|गांवअरौदा में ललिता मुडिया को जाने वाले रास्ते में किए गए अतिक्रमण को प्रशासन से हटवा दिया। तहसीलदार भारत भूषण दीक्षित ने बताया कि शेर सिंह पुत्र नत्थी जाट ने रास्ते में खूरे बिटौरा अन्य सामग्री डाल कर अतिक्रमण कर रखा था। चार माह पहले नायब तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
सीकरी। नगर-पहाड़ी मार्ग पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी।