पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गो पर्यावरण पदयात्रा का स्वागत

गो पर्यावरण पदयात्रा का स्वागत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामूहिक विवाह के जोड़ों को अनुदान राशि के चेक वितरित

सीकरी में संत बोले सत्संग में जाने से मिलता है तीर्थ का पुण्य

उदासीनआश्रम करनाल के महंत अशाेक दास ने कस्बे के मैरिज होम में प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में सत्संग बहुत बड़ा तीर्थ है। हम मन में किसी तीर्थ स्थान पर जाने का विचार करते है लेकिन जा नहीं पाते।

यदि हम सत्संग में थोड़ा बहुत समय व्यतीत करते तो तीर्थ के बरावर पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति दूसरे के कारण बहुत जल्दी अशांत क्रोधित हो जाता है तथा अपना नुकसान कर बैठता है। हमे अपनी लगन में लगा रहना चाहिए तथा क्रोध से बचना चाहिए। सत्संग में भाग लेने से काम, क्रोध, मोह लोभ से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि संतों की प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस मौके पर विजय दुरेजा, प्रदीप कुमार, संदीप मदान, राजेश गर्ग आदि मौजूद थे।

नदबई | जिलाकंडेरा विकास संस्थान की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ध्यक्ष मुकेश चंद ने की तथा विशिष्ट अतिथि रुप सिंह थे। बैठक में तीन नंवबर 2014 को झील का बाडा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए जोड़ों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में सात महिलाएं उपस्थित हुई, जिलाध्यक्ष ने बताया कि सामूहिक विवाह में जो जोड़े बिना चेक के रह गए है उनके चेक घरों पर भिजवाएं जाएंगे।

रुदावल. उच्चैन में निकाली गई कलश शोभायात्रा।

कैथवाड़ा | कस्बेमें मंगलवार को गो पर्यावरण चेतना पदयात्रा पहुंची। इस अवसर पर कस्बावासियों ने बस स्टैंड से कलश यात्रा निकाल कर पदयात्रा का स्वागत किया। गो यात्रा के संचालक बाबा ने गाय की महिमा के बारे में बताते हुए कहा की प्रत्येक हिंदू को अपने पास गौ माता रखनी चाहिए तथा गाय को एक मात्र पशु समझ कर अपनी माता समझना चाहिए। उन्होंनेे कहा गाय हमारे जीवन में सभी तरह से उपयोगी है। गाय के गोबर, मूत्र तथा दूध तीनों वस्तुओं से हमारे जीवन में काम आने वाली औषधी बनाई जा सकती है। उन्होंन प्रत्येक मनुष्य से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान भी किया।

खबरें और भी हैं...