पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज की व्यवस्था शीघ्र पांच हजार रुपए देने होंगे

सीवरेज की व्यवस्था शीघ्र पांच हजार रुपए देने होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें जल्द सीवरेज लाइन कनेक्शन दिए जाएंगे। सीवरेज लाइन से जुड़ने के लिए प्रत्येक परिवार को 5 हजार रुपए देने होंगे। इस संबंध में सरकार की ओर स्वीकृति मिल चुकी है। व्यवस्था को सुदृढ़ तरीके से लागू करने में नगर निगम का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में आरयूआईडीपी ने निगम प्रशासन को अवगत करा दिया है।

आरयूआईडीपी की योजना शहर में सीवरेज की सुविधा अगले साल से प्रारंभ करने की है। मैन लाइन डालने का काम जारी है। इसके तुरंत बाद कनेक्शन जोड़ने का काम प्रारंभ हो जाएगा। कनेक्शन की प्रकि्या संभवत: मार्च माह में होगी। अगले साल अक्टूबर माह तक सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह नगर निगम के हवाले कर देने की है। पहले चरण में मुख्य बाजार से सटे मोहल्ले और बस्तियों को कनेक्शन दिए जाएंगे। बाद में अन्य हिस्सों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए नगर निगम में प्लंबर हाउस बनाया जाएगा। हाउस कनेक्शन के लिए निगम द्वारा शीघ्र ही प्लंबरों को ट्रेनिंग दी जाएगी और लाइसेंस जारी होगे। सरकुलर रोड के बाहर बनी कालाेनियों को सीवरेज के द्वितीय चरण में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा किराये के तौर पर उपभोक्ता को पानी के बिल की एक तिहाई राशि भी प्रतिमाह नगर निगम को चुकानी होगी। इस संबंध में बुधवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसमे हर कनेक्शन पर पांच हजार रुपए लेने को मंजृूरी दी गई।

ये देनी होगी रािश

>एसटीपीकनेक्शन के लिए 5000 रुपए

>रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 ‌‌~

>पानी के बिल की एक तिहाई राशि किराये के रुपए में प्रतिमाह

भरतपुर. नगला गोपाल के पास निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट।