पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 हजार लीटर वाश नष्ट, 12 भट्टियां तोड़ी

4 हजार लीटर वाश नष्ट, 12 भट्टियां तोड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हेर|छापर मोहल्लामें गुरुवार सुबह हथकड़ कच्ची अवैध शराब एवं हरियाणा निर्मित अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह भट्टियों को तोड़ दिया तथा हजारों लीटर वाश नष्ट करते हुए 50 लीटर कच्ची अवैध हथकड़ शराब को जब्त किया है। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि कस्बे के छापर मोहल्ला में स्थित पीली पोखर और धोवी घाट पर ग्रामीण सीओ नरेन्द्रसिंह, आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त महेन्द्रसिंह शेखावत, सेवर थाना एसएचओ लखन खटाना, नदबई के प्रशिक्षु योगेन्द्रसिंह, आरएसी ने संयुक्त कार्रवाई की। इस छापर मोहल्ले में गरजीत पुत्र सतोक सिंह राय सिख के मकान में छिपाकर रखी 50 लीटर अवैध हथकड़ शराब के अलावा बाइक जब्त की है।

बाइकचोरी: नगर. पावपीटानिवासी नरेश 9 फरवरी की रात वोडाफोन केयर पर बाइक खड़ी कर अंदर कार्य कर रहा था। तभी एक युवक बाइक को स्टार्ट कर ले जाने लगा। बाद में लोगों के हल्ला मचाने पर बाइक चोर नीतू पुत्र रामजीत राजपूत निवासी तसई को थाने लाने पर धक्का देकर भागने का मामला दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं...