पालिका नगर की बैठक में 8.67 करोड़ का बजट पारित
नगरपालिका की बैठक में शहर के विकास को लेकर 8.67 करोड का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया है। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष प्रीती अंबेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बृजमोहन पंडा ने वर्ष 2016-17 के तहत 8 करोड 67 लाख 93 हजार रुपए का बजट पेश किया। इसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
बैठक में उपाध्यक्ष रामअवतार मित्तल ने भूमि रूपांतरण रोड लाइट राशि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। जबकि पार्षद बालमुकंद पलवार वेदप्रकाश ने स्वच्छता अभियान पर नाराजगी व्यक्त कर सफाई व्यवस्था में सुधार एवं पशु हटवाडा में गायों की बिक्री पर रोक लगाने आवारा बछड़ों को गौशाला भिजवाने की बात कही। इस मौके पर ईओ सुरेश चंद शर्मा ने यूडी टैक्स के सर्वे को लेकर वित्तीय प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव रखा। इस पर सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। जबकि एसडीएम कार्यालय में इनवर्टर भुगतान से इंकार किया। इस मौके पर हेमराज बंसल, शमशाद बानो, अकरम खां, खुशबू पलवार, गीता सोनी, मोहन गजिया, सपना देवी आदि मौजूद थे।
विकास के लिए आए एक करोड़
नगरपालिका की बैठक में बृजमोहन पंडा ने बताया कि कस्बे के 25 वार्डों में विकास कार्यों को लेकर एक करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। जिस पर सदस्यों ने ताली बजाकर खुशी का इजहार किया। इस बजट के बाद कस्बा में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा कस्बे का स्वरूप भी निखरेगा।
परिजनोंने रखे मुद्दे, पति ने किए हस्ताक्षर
बैठकमें महिला पार्षदों की मौजूदगी में परिजनों की ओर से गंदे पानी निकासी रोशनी संबंधी समस्याएं रखी गई तथा कस्बा के चौराहों पर रोड लाइट की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। इस पर भी काफी देर तक चर्चा का दौर चला। आखिर में जल्द समस्या समाधान का निर्णय लिया गया। मनीषा सैनी की जगह उनके पति ने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए। इसको लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।
नगर. साधारण सभा में बजट पेश करते कर्मचारी।