सरगना को दोनों बार एक ही स्कूल में दे दी नियुक्ति
रीट में नकल गिरोह का मामला
रीटमें नकल गिरोह का सरगना मुकेश ठाकुर दो बार अध्यापक नियुक्त हुआ और दोनों ही बार एक ही स्कूल में नियुक्ति मिली।
इस तरह नियुक्ति ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जांच के घेरे में ला दिया है। हालांकि मुकेश की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वह वर्ष 2012 में तृतीय श्रेणी अध्यापक के पद पर चयनित हुआ था। सितंबर 2012 में नगर ब्लॉक के बाढ़ स्थित विद्यालय में नियुक्ति दी गई। जहां उसने एक-दो माह तो नौकरी की और उसके बाद अनुपस्थित हो गया। इस पर उसे वर्ष 2014 में बर्खास्त कर दिया गया। परंतु वह वर्ष 2013 की तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा में फिर से चयनित हो गया। इसके तहत उसे मार्च 2015 में फिर से नियुक्ति मिल गई। खास बात ये कि उसे इस बार भी नगर ब्लाक के गांव बाढ़ के विद्यालय में ही नियुक्ति मिली। इससे स्पष्ट है कि उसके शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से भी अच्छे संपर्क रहे हैं। वह जुलाई 2015 से फिर अनुपस्थित चल रहा है। हालांकि उसके खिलाफ अब कोतवाली थाना में मामला दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया है और अब बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है।
शेष| पेज 15
जिलाशिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कुसुमलता वर्मा ने बताया कि कोतवाली थाना से उसके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी गुरुवार को मिली है। इसके आधार पर अब बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात रहे नकल गिरोह के आठ लोग 12 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।