घूस लेते आबकारी अफसर सहित तीन जने गिरफ्तार
प्रतापगढ़ | भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा की टीम ने गुरुवार को प्रतापगढ़ के जिला आबकारी अधिकारी मोती सिंह, सहायक आबकारी अधिकारी हरिराम मीणा कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेश गुर्जर को दो लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह राशि परमिट शुदा शराब की गाड़ी को नहीं पकड़ने की एवज में मांगी गई थी। भीलवाड़ा एसीबी के एएसपी ने बताया कि भचुंडला निवासी दशरथ चौधरी ने भीलवाड़ा ब्यूरो ऑफिस में शिकायत दी थी कि वह प्रतापगढ़ स्थित गोदाम से परमिटशुदा शराब लेकर जा रहा था। इस दौरान सहायक आबकारी अधिकारी हरिराम मीणा ने रोका और शराब जब्त करने झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए सवा दो लाख रु. मांगे। बाद में सौदा दो लाख रुपए में तय हुआ। हरिराम ने रिश्वत की राशि गुरुवार को मारुति नगर स्थित सब्जी मंडी के पास देने के लिए बुलाया। वहां जिला आबकारी अधिकारी मोती सिंह सहायक आबकारी अधिकारी हरिराम मीणा ने खुद की जगह ऑपरेटर राजेश गुर्जर को पैसे लेने भेजा। जैसे ही दशरथ ने ऑपरेटर को रुपए सौंपे एसीबी ने उसे पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि ऑपरेटर को पकड़ने के बाद ब्यूरो टीम आबकारी रोड स्थित आबकारी विभाग के दफ्तर पहुंची। वहां से जिला आबकारी अधिकारी सहायक आबकारी अधिकारी को भी पकड़ लिया।
मोतीसिंह के जयपुर स्थित आवास की भी तलाशी ली गई
जयपुर।प्रतापगढ़जिला आबकारी अधिकारी मोती सिंह चौहान कोे गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम ने उप अधीक्षक नीलकमल मीणा के नेतृत्व में मानसरोवर हीरापथ जगतपुरा रामनगरिया कॉलोनी में स्थित मकान में दबिश दी। जहां मोती सिंह का बेटा मिला। एसीबी को तलाशी में 17 हजार रुपए मिले। मोती सिंह ने दोनों मकानों को किराये पर दे रखा है और कुछ हिस्से में उसके परिवार के सदस्य रहते है। दूसरी ओर एडीईओ हरिराम रोत के सेक्टर 5 में नारकोटिक्स विभाग के पास कॉलोनी स्थित घर एसीबी उदयपुर के सीआई हरिश्चंद्र सिंह ने कार्रवाई की।