पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिन में छात्रा मिली तो मेगा हाइवे को करेंगे जाम

दो दिन में छात्रा मिली तो मेगा हाइवे को करेंगे जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| जिलामुख्यालय के समीप पचीपल्या गांव के ग्रामीणों ने दो दिन में छात्रा बरामद नहीं होने पर मेगा हाइवे जाम करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गुर्जर समाज की पचीपल्या निवासी छात्रा आदर्शनगर में गीतादेवी राजकीय बालिका माध्यमिक की कक्षा दस में पढ़ती है। 2 फरवरी को वह विद्यालय गई थी। उसके बाद से घर नहीं लौटी। इस संबंध में 4 फरवरी को परिजनों ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था। पुलिस छात्रा की तलाश में जाने के लिए परिजनों से वाहन की मांग करती है। रिपोर्ट के पांच दिन बाद भी छात्रा की बरामदगी नहीं हुई है। पचीपल्या के लोगों ने कलक्टर एसपी से बालिका को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर दो दिन बाद मेगा हाइवे जाम करने की चेतावनी भी दी।

खबरें और भी हैं...