बजरंग बली को नोटिस भेजा, कहा अपनी प्रतिमा और मंदिर हटा लें
बेगूसराय| अंचलअधिकारी ने हनुमानजी को नोटिस भेजा है कि अपना मंदिर और मूर्ति 48 घंटे में हटा लें। नहीं तो बलपूर्वक हटाया जाएगा और आपसे हर्जाना भी वसूला जाएगा। नोटिस में सीओ ने हनुमानजी से कहा है कि आपने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। लोहियानगर में यह मंदिर 25 साल से स्थापित है। ओवरब्रिज बनने के बाद उसके बगल से बनने वाली सड़क के बीच में मंदिर रहा है। नोटिस में पता हनुमान मंदिर लिखा और लिफाफा मंदिर में रख दिया गया है। नोटिस सामने आने के बाद बजरंग दल ने नारेबाजी कर मंदिर को सम्मानपूर्वक जगह देकर हटाने की मांग की है। उधर, सीओ निरंजन कुमार ने कहा कि भूल हो गई, सुधार कर लेंगे।