पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूपी की डीएम और एक अखबार में टकराव के बीच आया दो ट्रक कूड़ा

यूपी की डीएम और एक अखबार में टकराव के बीच आया दो ट्रक कूड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ | बुलंदशहरकी डीएम बी चंद्रकला और एक दैनिक अखबार के बीच चल रहे तनाव के दौरान सोमवार को अखबार के कार्यालय के सामने कोई दो ट्रक कूड़ा फेंक गया। अखबार का कहना है कि यह काम डीएम के इशारे पर हुआ है। पालिका अधिकारी को फोन किया गया तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि वे शहर से बाहर हैं। कई बार फोन करने पर भी जब नगर पालिका कर्मचारी नहीं आए तो प्राइवेट सफाई कर्मचारियों को बुलाकर कूड़ा हटवाया गया। सुबह करीब सात बजे कूड़े से भरे दो ट्रक अखबार के कार्यालय के सामने पहुंचे और ट्रक वहीं खाली कर चलते बने। डीएम ने उनके साथ सेल्फी लेने वाले को जेल भेज दिया था।

खबरें और भी हैं...