- Hindi News
- ढाई माह के सुरक्षा मापदंड और, आमजन के लिए शुरू होगी मेट्रो
ढाई माह के सुरक्षा मापदंड और, आमजन के लिए शुरू होगी मेट्रो
जनता के लिए शुरू करने की स्वीकृति : दोनोंप्रकार के सुरक्षा मापदंड पूरा करने के बाद चीफ मेट्रो रेल सेफ्टी की ओर से कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की ओर से 7 दिन का समय और लगेगा, जिसमें जनता के लिए ट्रेन संचालन की स्वीकृति लेनी होगी।
ये तीन मापदंड
बड़ी चौपड़ पर खुदाई में नहर निकली
जयपुर| बड़ीचौपड़ पर खुदाई में नहर का एक हिस्सा सामने आया है। यहां जयपुर मेट्रो की ओर से मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए काम चल रहा है। जयपुर मेट्रो के सीएमडी निहालचंद गोयल ने बताया कि रामगंज की ओर जाने वाले रास्ते की ओर चौपड़ पर निकला नहर के इस हिस्से से ही इसमें पानी आने की संभावना बताई जाती है। यह नहर जमीन के अंदर ढंकी हुई थी, जो बाद में बंद कर दी गई थी। इसके बाद यहां पाइप के माध्यम से पानी लाया जाने लगा था।
िव.सं. जयपुर | मानसरोवरसे चांदपोल तक मेट्रो ट्रेन के संचालन शुरू करने से पहले अभी ढाई माह के सुरक्षा मापदंडों को और पूरा करना होगा। तीन चरणों के सुरक्षा मापदंड पूरा करने के तुरंत बाद कभी भी आमजन के लिए ट्रेन शुरू कर दी जाएगी।
जयपुर मेट्रो ने इसके लिए तैयारी कर ली है। ये सुरक्षा मापदंड सिग्नल टेलीकॉम कम्युनिकेशन, रोलिंग स्टॉक की अप्रूवल और कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की मंजूरी से जुड़े हैं। अब तक सुरक्षा मापदंडों पर क्या-क्या कार्रवाई हो चुकी है, जेएमआरसी ने किन-किन मापदंडों को पूरा कर लिया है, की जानकारी देने और कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) के सवालों का जवाब देने के लिए जेएमआरसी डीएमआरसी के 12 अधिकारियों की टीम मंगलवार को मुंबई पहुंच गई। बुधवार को वे नए सीएमआरएस चेतन बख्शी के साथ बैठक करेंगे।
येअधिकारी मिलेंगे सीएमआरएस से : जेएमआरसीके डायरेक्टर प्रोजेक्ट अश्विनी सक्सेना, डायरेक्टर ओएंडएस सी.एस. जीनगर, ईडी सिविल विजय गुप्ता, ईडी एसएंडटी अशोक मौर्य, ईडी रोलिंग स्टॉक रमेश कुमार, ईडी ट्रैक्शन बृजमोहन मीणा ईडी ऑपरेशन रामावतार मीणा। डीएमआरसी के डायरेक्टर वर्क्स जितेंद्र त्यागी, ईडी रोलिंग स्टॉक एस.एस. जोशी, ईडी एसएंडटी प्रशांत राव, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल गाडगिल सीजीएम एमके सिंघल।
1
इंडिपेंडेंट सेफ्टी एसेसर (आईएसए) : इसकेतहत सिग्नल और टेलीकॉम सिस्टम की सेफ्टी की ऑडिट होनी है। यानी सिस्टम ट्रैक के साथ तालमेल पूरी तरह निभा रहा है कि नहीं, ट्रेन ऑपरेटरों के साथ कितना संयोजन बना है। इ