भाजपा अनुशासन समिति ने 19 को निष्कासित किया, 43 को नोटिस थमाए
जयपुर। भाजपाप्रदेश अनुशासन समिति दो दिन चली बैठक में पंचायत और नगरपालिका चुनाव में अनुशासनहीनता के कारण 19 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया और 43 को नोटिस दिए जाने का निर्णय हुआ। समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामनारायण डूडी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सदस्य श्रीकृष्ण पाटीदार, मदनलाल सैनी और श्रीचंद कृपलानी मौजूद थे। सैनी ने बताया कि इस बैठक में अनुशासनहीनता के 194 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें से 98 प्रकरणों में कार्रवाई बंद कर दी। साथ ही 22 को चेतावनी नोटिस दिए गए। दो मामलों में जिला अध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई है। नौ जनों को परामर्श पत्र दिए गए और 1 जने को पदमुक्त किया गया।