पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सू की को राष्ट्रपति बनाने की तैयारी

सू की को राष्ट्रपति बनाने की तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐसे हो सकता है हल : संविधानमें संशोधन के लिए संसद में 75 प्रतिशत सदस्यों से ज्यादा का समर्थन जरूरी है। एनएलडी के पास बहुमत तो है, लेकिन दो तिहाई नहीं। सेना के पास 25% सीटें हैं वो भी अनिर्वाचित। मतलब ये कि एनएलडी अकेले संशोधन नहीं कर सकती। साधारण बहुमत से संविधान का प्रावधान निलंबित किया जा सकता है। लेकिन सेना उसमें अड़ंगा लगा सकती है। सेना को इसके लिए राजी करने की कोशिश हो रही है।

कैसेचुना जाएगा राष्ट्रपति : संसदके दोनों सदन तथा सेना एक-एक नाम पेश करेंगे। तीनों नामों को 664 सदस्यों वाली संसद में वोटिंग के लिए रखा जाएगा। जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वह राष्ट्रपति बनेगा। शेष दोनों उपराष्ट्रपति होंगे।

संविधान का आर्टिकल 59 (एफ) रोकता है सू की को

म्यांमारकी संसद 17 मार्च को नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी। नए राष्ट्रपति एक अप्रैल को पद संभालेंगे। संसद में एनएलडी (नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी) का बहुमत है। लेकिन इसकी नेता आंग सान सू की वर्तमान संवैधानिक प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं। उन्हें राष्ट्रपति बनाने के लिए संविधान में संशोधन जरूरी है, जो सेना की मदद के बिना संभव नहीं है। इसलिए खुद सू की तथा एनएलडी के अन्य नेताओं ने सेना के बड़े अधिकारियों से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि 17 मार्च के पहले अस्थायी हल निकल सकता है।

हालांकि एक शीर्ष सैन्य सांसद ने ऐसी किसी मुलाकात का खंडन किया है। पहले कहा गया था कि राष्ट्रपति चुनाव फरवरी में होंगे। लेकिन सोमवार को बताया गया कि अब ये 17 मार्च को होंगे। सू की ने सोमवार को सेना अध्यक्ष जनरल मिन आंग हलांग और राष्ट्रपति पद से रिटायर होने वाले थेन सेन से मुलाकात की। राजनीतिक विश्लेषक यान म्यो थेन के अनुसार, अभी यह कहना बहुत जल्दी होगी कि सू की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी।

राष्ट्रपति से मिलीं सू की

म्यांमार के संविधान का आर्टिकल-59 (एफ) कहता है कि कोई भी व्यक्ति जिसका जीवनसाथी या संतान विदेशी नागरिक हो, वह राष्ट्रपति नहीं बन सकता। यह प्रावधान फौजी शासन के दौरान आंग सान सू की को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए ही बनाया गया था। उनके पति ब्रिटिश नागरिक थे। उनके दो बेटे अब भी ब्रिटिश नागरिक हैं।

खबरें और भी हैं...