अछनेरा मार्ग का मरम्मत कार्य आज से शुरू
अछनेरा मार्ग का मरम्मत कार्य आज से शुरू
भरतपुर.अछनेरामार्ग की मरम्मत का कार्य 25 सितम्बर से प्रारम्भ हो जाएगा। साथ ही मानसिंह सर्किल से एमएसजे काॅलेज तक नवीन सड़क का निर्माण नगर विकास न्यास द्वारा शीघ्र शुरू किया जाएगा। बुधवार को सीवरेज एवं सडक सुदृढीकरण के संबंध में आयोजित बैठक में आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि सीवरेज योजना के तहत भूमिगत पाईप लाईन डालने पर अछनेरा रोड पर खराब हुई सड़क की मरम्मत का काम गुरूवार को सुबह 8 बजे से प्रारम्भ कर दिया जायेगा। मरम्मत के बाद अन्य कार्य बाद में कराये जायेंगे। बैठक में नगर विकास न्यास के सचिव सुरेश नवल ने बताया कि मानसिंह सर्किल से एमएसजे काॅलेज के मुख्य द्वार तक नवीन सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा, जबकि रणजीत नगर की मुख्य सडक की भी मरम्मत करने का काम शीघ्र प्रारम्भ होगा।