पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधी रात, सीईओ ने देखे शहर के हालात

आधी रात, सीईओ ने देखे शहर के हालात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. अगरकाम नहीं हुआ तो बताते, लेकिन मुझसे झूठ बोलने की जरूरत क्या थी। कहने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। अब तो झूठ बोलना छोड़ दो। तीन दिन में व्यवस्था सुधारो, वरना बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार रात साढ़े 10 बजे रोड लाइट ठेकेदार अफसरों की हकीकत जानने के लिए नगर निगम सीईओ शुचि त्यागी शहर में निकली। उन्हें जगह जगह बुरे हालात मिले। जहां भी निरीक्षण किया, वहां काफी संख्या में रोड लाइट बंद पड़ी मिली।

उल्लेखनीय है कि निगम के एलआई, जेईएन संबंधित ठेकेदार ने सीईओ को मुख्य बाजार में सभी लाइटें सुधारने की रिपोर्ट दी थी। इसी रिपोर्ट की सच्चाई जानने के लिए सीईओ ने आधी रात औचक निरीक्षण किया। सीईओ ने एलआई जेईएन को फटकार लगाते हुए कहा कि तीन दिन में रोशनी व्यवस्था को नहीं सुधारा गया तो कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने आधी रात के बाद तक बिजली घर से सारस चौराहा, लक्ष्मण मंदिर, चौबुर्जा, अटलबंद, सरकूलर रोड के अलावा शहर के सभी बाजारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एईएन राजीव गोयल, जेईएन रोशनी कौशलेंद्र, एलआई ब्रहमानंद आदि शामिल थे। अक्सर रोशनी व्यवस्था को लेकर निगम की प्रत्येक बैठक में हंगामा होता रहा है। लेकिन अधिकारियों के झूठ बोलने के कारण रोशनी व्यवस्था बदहाल ही रहती है।