10 लाख रुपए के जेवर और 6 लाख रुपए चुरा ले गए चोर
बेटी को शादी में देने के जेवरों को सुरक्षा के चलते शुक्रवार रात घर पर रख गार्डन में शादी समारोह मेे चले गए लेकिन किसी ने रैकी कर घर से भी 10 लाख रुपए कीमत के जेवर 6 लाख रुपए चुरा ले गए। घटना हसनपुरा के शांति नगर में हुई।
घर से बेटी की विदाई करने के लिए परिवार शनिवार सुबह पांच बजे अपने घर शांति नगर लौटे तब घटना का पता चला। इसके बाद सदर थाने को घटना की सूचना दी गई। फिगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वारदात कृष्ण दत्त शर्मा के घर में हुई। उनकी बेटी की शुक्रवार को मानसरोवर स्थित गुलाब वाटिका में शादी थी। शादी में जेवर नकदी चोरी होने की घटनाओं के डर से वे घर पर ही जेवर और नकदी छोड़ कर गए थे। परिवार ने तय किया था कि घर से बेटी की विदाई के समय जेवर नकदी देकर विदाई की जाएगी। वे शनिवार सुबह पांच बजे घर पर आए तो दरवाजे खुले मिले। वे घर के अंदर गए। घर में अलमारियों का सामान फर्श पर पड़ा था। सामान को चेक करने पर नकदी जेवर गायब मिले।