पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नदबई | कस्बेके पंजाबी मोहल्ले स्थित राम मंदिर में शुक्रवार को भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा राम मंदिर से शुरू हुई। कलश यात्रा में आकर्षक झांकी सजी हुई थी, जो नगर तिराया, मुख्य बाजार, कुम्हेर तिराया, सिंधी तिराया होते हुए वापिस मंदिर पहुंची। वहां कथावाचक पूर्णदेव शास्त्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान सदा भावना के भूखे होते है, किसी भी प्राणी से धन की कामना नहीं रखते। मनुष्य को अपने कर्म के अनुसार सुख-दुख, मान सम्मान अपमान की प्राप्ति होती है। सदकर्मों में लगे मानव को पुण्य के साथ-साथ परमेश्वर की प्राप्ति होती है। इस मौके पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष नंदलाल सहगल, जीवनलाल भगत, योगराज मेहंदीरत्ता, जगदीश मेहंदीरत्ता, सुरेंद्र, मनोज, भगवानदास आदि मौजूद थे।

नदबई. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

खबरें और भी हैं...