300 बीघा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण
ग्रामपंचायत बड़गांव में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा गौ चरागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सोमवार को वरिष्ठ मंडल ने जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा को ज्ञापन सौंपा। इसमें लोगों ने बताया कि गांव में गौ चरागाह भूमि पर लंबे समय से गांव के ही लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे किसान परिवार इस भूमि पर पशु नहीं चरा सकते हैं। ज्ञापन में लिखा कि अगर 300 बीघा गौ चरागाह भूमि को हटाया नहीं गया तो वह कलेक्ट्रेट के सामने अनशन पर बैठकर अपनी मांग पूरी करेंगे। कलेक्टर के समक्ष पेश होकर लोगों ने बताया कि पिछले एक वर्ष पूर्व भी ज्ञापन दिया था, लेकिन एक वर्ष के बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने के कारण लोगों आक्रोश है। ज्ञापन देने वालों में रामदेव माली, रामेश्वर मेवाड़ा, बद्री मेघवंशी, पारस जैन, रामरतन मेघवंशी, सुखदेव शर्मा, रामा माली, ओम प्रकाश पाराशर, कैलाश मेवाड़ा, पांचू बैरवा, रामधन बैरवा, रामस्वरूप बैरवा आदि कई लोग थे।
नागोला. अजमेर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे बड़गांव के ग्रामीण।