राज्यमंत्री ओटा राम देवासी धनोप आएंगे
नागोला|देवस्थान गोपालनराज्यमंत्री ओटा राम देवासी कल रविवार को धनोप गांव में मेवाड़ की धरती पर रायका धर्मशाला धनोप में करीब 11बजे देवासी रेबारी समाज को शिक्षा राजनीतिक स्तर पर जागरूकता के लिए संबोधित करेंगे और ऊंट भेड़पालकों की समस्याओं के लिए सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में रायका समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमराज देसाई,पूर्व पशु पालन मंत्री पोखर भाडका, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी,पूर्व चेयरमेन प्रदेश प्रतिनिधि गोरधन रायका, समाज सेवी रतिराम रायका सहित अन्य कई लोग भी समारोह में मौजूद होंगे। रतिराम रायका ने समारोह में अधिक से अधिक संख्या में लोगो को पहुंचने की अपील की है।