पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व डीजीपी बागडिय़ा का अभिनंदन आज

पूर्व डीजीपी बागडिय़ा का अभिनंदन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व डीजीपी बागडिय़ा का अभिनंदन आज

नागौर. ग्रामोत्थानविद्यापीठ संस्थान द्वारा रविवार को संस्थान परिसर में पूर्व डीजीपी खीयाराम बागडिय़ा का अभिनंदन किया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष प्रेमाराम जाट ने बताया की संस्थान संरक्षक की भूमिका में संस्थान की उत्तरोत्तर प्रगति में के.राम बागडिय़ा का योगदान रहा है। इस उपलक्ष्य में संस्था की ओर से उनका अभिनंदन किया जाएगा। समारोह में सांसद सीआर चौधरी, पाली सांसद पीपी चौधरी, विधानसभा प्रतिपक्ष नेता रामेश्वरलाल डूडी, सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक, पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा, पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, पूर्व सांसद भानूप्रकाश मिर्धा, ज्योति मिर्धा, हरीश चौधरी, गोपाल सिंह इड़वा, बद्रीराम जाखड़, जिला प्रमुख बिंदु चौधरी, बाड़मेर जिला प्रमुख मदन कौर, विधायक हबीबुर्रहमान, मंजू बाघमार, हनुमान बेनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता, रिद्धकरण चौधरी सभापति बिरदीचंद सांखला सहित कई विधायक, पूर्व विधायक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। समारोह के बाद शाम 5.30 बजे संस्थान की बैठक होगी।