लिखमीदास महाराज की पुण्यतिथि आज
नागौर. संतलिखमीदास महाराज की 184वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम होंगे। नगर सभापति बिरदीचंद सांखला, विधायक हबीबुर्रहमान संस्थान अध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ने शनिवार को तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर सांसद सीआर चौधरी, विधायक हबीबुर्रहमान, कलक्टर वीणा प्रधान, पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़, पूर्व अध्यक्ष जेडीए जोधपुर राजेन्द्र सोलंकी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
प्रतिभासम्मान समारोह आज
नागौर. जाटसमाज समन्वय समिति द्वारा रविवार को किसान छात्रावास में सुबह 10 बजे समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान करीब 125 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। समन्वय समिति के अध्यक्ष डाक्टर शंकरलाल जाखड़ ने बताया की समारोह में शिक्षा, खेल विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
महालक्ष्मीमंदिर में पाटोत्सव कल
नागौर. शहरके ब्रह्मपुरी स्थित महालक्ष्मी मंदिर में 15 सितंबर को पाटोत्सव मनाया जाएगा। श्रीमाली ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीमाली ने बताया की सुबह श्रीसुक्त, लक्ष्मी सूक्त, दुर्गा सप्त श्लोक से दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत, केशर, गुलाबजल गंगाजल आदि से महालक्ष्मी का अभिषेक किया जाएगा। रात्रि जागरण में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मध्य रात्रि महाआरती के बाद खीर-खाजा का भोग लगाया जाएगा।