पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत

झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत

नागौर। सदरथाना क्षेत्र के भदाणा में तीन दिन पूर्व चिमनी से झुलसे युवक की शनिवार देर रात जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भदाणा निवासी रामप्रसाद मेघवाल (25) तीन दिन पूर्व घर में चिमनी से झुलस गया था। राजकीय चिकित्सालय नागौर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया था। जोधपुर में बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पिता ओपाराम मेघवाल की रिपोर्ट पर सदर थाने में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।