- Hindi News
- रेलगाड़ी से कटे वृद्ध की नहीं हुई शिनाख्त
रेलगाड़ी से कटे वृद्ध की नहीं हुई शिनाख्त
नागौर। शहरके मानासर रेलवे फाटक के पास शनिवार देर रात रेलगाड़ी से कटे वृद्ध की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मानासर रेलवे फाटक के पास जयपुर-बीकानेर इंटरसिटी की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई थी। अंधेरे के चलते पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद शव मिला था। शव को ट्रेन में डालकर स्टेशन पर लाया गया। वहां से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मेड़ता जीआरपी चौकी इंचार्ज छोटू राम ने बताया कि सोमवार तक शिनाख्त नहीं होने पर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। उसकी जेब से मिले पर्स में 60 रुपए, एडवोकेट भगवान राम सारस्वत का विजिटिंग कार्ड मिला था। उसके छोटे सफेद बाल हल्की दाढ़ी है। धोती चोला साफा पहने हुए था। हाथ में छड़ी थी।