बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन
डीडवाना|पं. बच्छराजव्यास आदर्श विद्या मंदिर में चल रही विद्या भारती क्षेत्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़ प्रांत की बाल किशोर एवं तरुण वर्ग की टीमों ने भाग लिया। तीनों वर्गों में जयपुर प्रांत की टीमें विजेता रही। जबकि पं. बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय की तीनों वर्गों की टीमें उप विजेता रही। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि बीएल भाटी ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे एलआईसी के महेंद्र अग्रवाल उप विजेता टीम को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। जबकि पूर्व बास्केटबॉल नेशनल खिलाड़ी समिति सदस्य योगेश सारस्वत ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जयपुर प्रांत के तीनों वर्गो के खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार दिया। प्रधानाचार्य बुद्धाराम गरवा ने बताया कि जयपुर प्रांत की तरफ से उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर पलसाना (सीकर) के खिलाडिय़ों ने जोधपुर प्रांत के बाल वर्ग को 43-7, किशोर वर्ग को 50-26 एवं तरुण वर्ग के खिलाडिय़ों ने 51-39 से पराजित कर क्षेत्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया। ये तीनों वर्ग की टीमें आगे अखिल भारतीय स्तर पर खेलने जाएगी। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता दल को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। लक्ष्मीनारायण शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कुचामनसिटी| ग्लोबलइंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की चयन सूची प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला शिक्षा अधिकारी नागौर की ओर से जारी कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्त जिम्नास्टिक कोच बाबूलाल कमेडिय़ा ने बताया की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नागौर जिले की छात्र वर्ग टीम में एकलव्य एकेडमी स्कूल के छात्र वासुदेव कुमावत, न्यू मॉडर्न सीनियर सैकण्डरी स्कूल के छात्र अशोक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आसपुरा के छात्र रमेश, राकेश, विकास, दिनेश, मुकेश का चयन हुआ है। इसी प्रकार छात्रा वर्ग की टीम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आसपुरा की छात्रा पूजा जाट, कृष्णा, पूजा कुमावत, वीर तेजा बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल तेजास्थली मारवाड़ मूंडवा की छात्रा पूजा चौधरी, जयश्री न्यू म