महिलाओं ने बताया अनजाने में खाया जहर
आचीणासाठिका खुर्द गांव की दो विवाहिताओं द्वारा शनिवार को जहर खाने की वारदात के बाद परिजनों ने उन्हें अचेतावस्था में नागौर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया था। इसमें से साठिका की महिला ने तो शनिवार को दिए अपने बयान को ही बदल दिया और कहा कि उसने अनजाने में जहर खा लिया था। जबकि आचीणा की महिला ने भी होश में आने के बाद यही कहा।
जानकारी के अनुसार साठिका खुर्द की दुर्गा (20) प|ी दुर्गा राम ने शनिवार को लक्ष्मण रेखा का सेवन कर लिया था। परिजन उसे अचेत हालत में नागौर राजकीय चिकित्सालय लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। होश में आते ही उसने पहले तो कहा कि उसके पति की पांच दिन पहले ही सड़क हादसे में मौत हुई थी। इससे वह सदमे में थी और उसने लक्ष्मण रेखा खाली। फिर दुबारा पुलिस को उसने बयान दिए कि उसने अनजाने में ऐसा किया। दूसरी तरफ आचीणा निवारी केलकी उर्फ केलम(27) प|ी सोहन नाथ कालबेलिया ने तो तीन बार बयान बदल डाले। शनिवार देर रात उसे होश आया तो उसने पहले कहा कि उसके ससुराल वालों ने उसे जहर खिलाया है। इस पर सदर थाने पांचौड़ी से पुलिस को बुलवाया गया। महिला के परिजन उससे मिले तो उसने थोड़ी ही देर बाद फिर से अपने बयान बदलते हुए कहा कि उसने खुद ही खाया है। फिर और सुधार करते हुए कहा कि उसने अनजाने में ही कीटनाशक पी लिया। इससे वह बेहोश हो गई। रविवार को दोनों महिलाओं की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।