बस जीप की टक्कर में एक गंभीर घायल
रायधनु। सदरथाना क्षेत्र के ग्राम नंदवाणी के पास रविवार सुबह 11 बजे एक निजी बस जीप की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक तो गाड़ी छोड़ मौके से भाग गया, लेकिन सवारियों ने जीप में फंसे व्यक्ति को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला पुलिस को सूचना दी। घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा नागौर राजकीय चिकित्सालय लाया गया। पुलिस के अनुसार रायधनु निवासी भंवरलाल पुत्र निंबा राम जाट जीप लेकर नागौर रहा था। सामने से रही निजी बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए जीप को टक्कर मार दी। इससे जीप दूर उछल कर तारबंदी में जा फंसी। बस चालक भेड़ निवासी भींया राम बिश्नोई घटना के बाद मौके से भाग गया। बस में सवार यात्रियों ने जीप में फसे भंवर लाल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। उसका दायां पैर चार जगह से टूट गया सिर में भी गहरी चोटें आई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के बाद कंडक्टर ने बस को स्टेशन तक पहुंचाया। इस संबंध में भंवर लाल के परिजनों ने सदर थाने में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है।