हिन्दी दिवस पर हुई अनेक प्रतियोगिताए
हिन्दीदिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम हुए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 4 में नागौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की श्रुतिलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता संयोजक जाकिर हुसैन ने बताया की प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नारायण राम ढाका थे। प्रतियोगिता के दौरान नोडल अधिकारी प्रधानाध्यापक सदीक मोहम्मद एवं बालकिशन निर्मल सहित राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों अध्यापिकाओं का सहयोग रहा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रताप शाखा की ओर से हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में भारत माता की पूजा अर्चना की गई। अनिल रतावा ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए हिन्दी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम में कृषि मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोजराज सारस्वत, भूरा राम चौधरी ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा है, हमें इसका आदर करना चाहिए। लोकेश सोनी, बजरंग शर्मा गणपत मांडण ने भी विचार रखे।हिन्दी दिवस पर कॉलेज रोड स्थित सूचना केन्द्र में रविवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ’हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों के भावी विकास के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में दैनिक हिन्दी समाचार पत्रों के संवाददाताओं ने सहभागिता की। चर्चा में इन्शाद खान, धर्मेंद्र गौड़, छोटूराम मेघवाल, जयसिंह चौहान, सुनीलदत्त बोहरा, महेंद्र विश्नोई ने विचार रखे। जनसंपर्क अधिकारी विजय खण्डेलवाल ने कहा कि समय के साथ हिन्दी समाचार पत्र जगत अपनी सम्पादकीय सोच की बदौलत हर चुनौती का सामना करेगा तथा अपने पाठकों तक सूचनाएं पहुंचाने के अलावा समाज में विभिन्न सृजनात्मक कार्य भी करता रहेगा। राजकीय रतन बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस के मौके पर काव्य पाठ, पत्र वाचन का विचार गोष्ठी हुई। शुभारंभ जिला सतत एवं साक्षरता अधिकारी पुष्पलता व्यास ने किया। कांकरिया विद्यालय के प्रधानाचार्य देवीदत्त शर्मा, प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव विनय शर्मा ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य किरण शेखावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन नीलम मीणा ने किया।
मारवाड़मूंडवा| हिन्दीदिवस के अवसर पर यहां शारदा बाल निकेतन में संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें आदर्श शिक्षण संस्थान नागौर संकुल के शारदा ब